फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने आग बुझाने का तरीका सीखा

विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में फायर मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों ने सीखा आग पर काबू पाने का
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रोहड़ू में शनिवार को अग्निशमन विभाग के सौजन्य से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों, आग पर नियंत्रण पाने और सुरक्षित निकासी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन अधिकारी यशवंत सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने आग लगने के प्रमुख कारणों, आग के प्रकारों और इससे बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। टीम में विशेश्वर लाल, दलीप कुमार, बुफल कुमार और जीत राम शामिल रहे। वहीं, मॉक ड्रिल में विद्यार्थियों ने स्वयं फायर एक्सटिंग्विशर चलाकर आग बुझाने का अभ्यास किया। संस्थान के कार्यवाहक प्रधानाचार्य शशि शर्मा और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान किन्नौर के प्रधानाचार्य पंकज पठिक ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया। संस्थान के मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह प्रेमी ने बताया कि विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा संस्थान की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें