फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने दुग्ध उत्पादन के बारे में जाना

विज्ञापन
रामपुर के लालसा में पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने दुग्ध उत्पादन से जुड़ा सर्वेक्षण किया। स्रोत
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जीबी पंत महाविद्यालय रामपुर के समाजशास्त्र विभाग ने लालसा गांव में बुधवार को दुग्ध उत्पादन से संबंधित सर्वेक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उन्नत भारत अभियान के तहत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्थानीय पशुपालकों से बात कर दुग्ध उत्पादन, पशुओं की संख्या और आय से संबंधित जानकारी हासिल की। सर्वेक्षण में पाया गया कि अधिकांश परिवारों के पास 2 से 3 गायें हैं, जिनसे वे प्रतिदिन दूध उत्पादन करते हैं और उसे मिल्क प्लांट दत्तनगर में बेचते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने मात्र 38 लीटर दूध बेचने से व्यवसाय शुरू किया। वर्तमान में 1300 लीटर प्रतिदिन दूध बेचते हैं। पशुपालकों को पशुपालन में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जागरूकता कार्यक्रम में एमए द्वितीय वर्ष के छात्रों और भूगोल विभाग के प्राध्यापक प्रो. जितेंद्र साहनी, समाजशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका प्रो. संगीता नेगी और प्रो. जयंती नेगी ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें