फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को रैगिंग के बताए दुष्परिणाम

विज्ञापन
सरस्वतीनगर कॉलेज में रैगिंग के खिलाफ जागरूकता व्याख्यान में उप​स्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत: 
विज्ञापन
रोहड़ू। एलबीएस राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में बुधवार को रैगिंग के खिलाफ जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत हुआ। इसमें विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों और बचाव के उपाय की जानकारी दी गई। एंटी रैगिंग समिति की संयोजक योगिता बंटा ने रैगिंग के विभिन्न रूपों और दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसकी रोकथाम के बारे में भी बताया। इसके बाद दिग्विजय चौहान ने रैगिंग के गंभीर परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने पीड़ित विद्यार्थियों की स्मृति में तीस सेकंड का मौन रखवाया। चौहान ने अमन काचरू मामले का उदाहरण देकर रैगिंग की गंभीरता समझाई। उन्होंने राष्ट्रीय एंटी रैगिंग हेल्पलाइन 1800-180-5522 की जानकारी दी। शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। दिग्विजय चौहान ने विद्यार्थियों से रैगिंग का विरोध करने का आह्वान किया। उन्होंने किसी भी घटना को नजरअंदाज न करने पर जोर दिया। चौहान ने कहा कि घटना होने पर तुरंत शिक्षक या एंटी-रैगिंग समिति को शिकायत करनी चाहिए। हेल्पलाइन के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें