फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग में अंजली, भाषण में यशिता ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में मंगलवार को किशोर स्वास्थ्य दिवस पर एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर नशे के खिलाफ संदेश दिया। पोस्टर मेकिंग में अंजली चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, प्रांजल ठाकुर ने द्वितीय और आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में यशिता शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इनके अलावा वंशिका शर्मा द्वितीय स्थान और श्रेया ने तृतीय स्थान हासिल किया। स्लोगन राइटिंग में अंजली शर्मा ने पहला स्थान, स्नेहा शर्मा ने दूसरा और इशिका ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में डॉ. मंजुला हेल्थ एजुकेटर सीएचसी निरमंड और आशा कार्यकर्ता देहरा पूनम पॉल ने बच्चों को स्वस्थ डाइट, पौष्टिकता युक्त भोजन का सेवन करने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, शराब और ड्रग्स के हानिकारक प्रभाव सहित अन्य जानलेवा नशे के बारे में जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल ने कहा कि डॉ. मंजुला हेल्थ एजुकेटर सीएचसी निरमंड ने बच्चों को स्वस्थ और नशे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के एसएमसी कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें