फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया सम्मानित

विज्ञापन
एसवीएम कुमारसैन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को किया पुरस्कृत। संवाद
विज्ञापन
कुमारसैन। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (एसवीएम) कुमारसैन के विद्यार्थियों को शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह हिमरश्मि शिमला में आयोजित किया गया। समारोह में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में प्रियांश भारद्वाज, सूजल शर्मा, कृष्णा अग्रवाल और समर भारती को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए अनुराग, तमन्ना, दीपक, प्रिया और मान्या को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य यशवंत भारद्वाज ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें