नित्थर(कुल्लू)। उप तहसील नित्थर की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुराह के विद्यार्थियों ने मंगलवार को रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया। विद्यार्थियों ने दुराह बाजार में सुरक्षा नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारा लेखन, भाषण और चित्रकला के जरिए सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी प्रस्तुतियां भी दीं। स्कूल के रोड सेफ्टी क्लब प्रमुख प्रकाश चंद शास्त्री ने सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में बच्चों को अवगत करवाया।