फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर की एबीवीपी इकाई ने नेशनल हाईवे पांच पर पड़ा कचरा किया एकत्रित। स्रोत : एबीवीप
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर सोमवार को विकासार्थ विद्यार्थी (एसएफडी) रामपुर इकाई ने रामपुर महाविद्यालय परिसर से लेकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच तक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान में विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विकासार्थ विद्यार्थी जिला संयोजक सौरव ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक प्रमुख गतिविधि है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सद्भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आज स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिन्हें देश के युवाओं का प्रेरणास्रोत माना जाता है और उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (एसएफडी) गतिविधि के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने रामपुर महाविद्यालय और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। एसफडी के बैनर तले आयोजित स्वच्छता अभियान के माध्यम से युवाओं और जनमानस से आग्रह किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें