फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर के छात्रों ने गुजरात का शैक्षिक-सांस्कृतिक भ्रमण किया

विज्ञापन
 गुजरात भ्रमण में जाने वाले किन्नौर के सात विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। एक भारत श्रेष्ठ भारत (पीएम श्री स्कूल) कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिले के सात मेधावी छात्रों और एक अध्यापक ने गुजरात का भ्रमण किया। यह भ्रमण 30 सितंबर से 5 अक्तूबर तक आयोजित किया गया था। राज्य समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश शिमला ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने गुजरात के ऐतिहासिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने साबरमती आश्रम, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, साइंस सिटी, संग्रहालय और अक्षरधाम मंदिर जैसे विशेष स्थानों को देखा। छात्रों ने वहां के विद्यालयों में भी गए, जहां उन्होंने स्थानीय बच्चों के साथ अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने अपनी संस्कृति का प्रदर्शन भी किया। यह यात्रा हवाई मार्ग से चंडीगढ़ से अहमदाबाद और वापस अहमदाबाद से चंडीगढ़ तक हुई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कई लोगों का योगदान रहा। राज्य समग्र शिक्षा से राज्य परियोजना अधिकारी और राज्य समन्वयक वर्षा सूद शामिल रहीं। जिला किन्नौर से जिला परियोजना अधिकारी कुलदीप नेगी और जिला समन्वयक राज कपूर ने भी सहयोग किया। अध्यापिका सुमन का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण का पूरा आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें