ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी के 38 विद्यार्थियों ने अल्टीमेट आईटी स्टडी इंस्टीट्यूट रामपुर बुशहर में चार दिवसीय ऑन-जॉब प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर के विभिन्न पहलुओं की सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को कंप्यूटर के मूल सिद्धांतों, इनपुट-आउटपुट डिवाइस, मदरबोर्ड, सीपीयू, एमएस वर्ड, एक्सेल, पावरपॉइंट, स्प्रेडशीट और डेटाबेस के बारे में बताया गया। इस दौरान विद्यालय के सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस शिक्षक अश्विनी कायथ और शिक्षिका अभिलाषा शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे। प्रशिक्षण पूरा होने पर विद्यार्थियों ने संस्थान के प्रबंधक, प्रशिक्षकों और अध्यापकों का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उनके तकनीकी ज्ञान में वृद्धि हुई है और कंप्यूटर के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ा है।