फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा कॉलेज में 49 विद्यार्थियों को दिया ऑन-जॉब प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हलाऊ और बिजमल नेरवा के विद्यार्थियों ने सीखा व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में बीसीए विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाऊ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिजमल नेरवा के 49 विद्यार्थियों के लिए ऑन-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को कार्यस्थल की आवश्यकताओं, व्यावसायिक व्यवहार, तकनीकी कौशल और वास्तविक कार्य परिस्थितियों से संबंधित जानकारियां दी गईं। इस दौरान विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व से भी अवगत करवाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देना और उद्योग जगत की कार्यप्रणाली से परिचित करवाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगार प्राप्त करने और कॅरिअर की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर बीसीए विभागाध्यक्ष सहायक प्रोफेसर संजय, सहायक प्रोफेसर रेनू चौहान और सहायक प्रोफेसर संदीप झामटा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें