नित्थर के वीनस पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुतियां देती छात्राएं। स्रोत : स्क
नित्थर (कुल्लू)। वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर में मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र कांत मिश्रा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। देहरा पंचायत की प्रधान सरोज बाला और स्टेट कॉपरेटिव बैंक शिमला के डायरेक्टर गोबिंद शर्मा विशेष अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर और स्कूल प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लुवी, पंजाबी और किन्नौरी नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य बबलेश ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। समारोह में मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा की चिट्टे को पूरे प्रदेश से हटाना है। इस मौके पर जितेंद्र ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, हीरा सिंह कटोच और विजय ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।
नित्थर के वीनस पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुतियां देती छात्राएं। स्रोत : स्क