फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

विज्ञापन
कोटखाई डीएवी महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक समारोह में प्रस्तुति देते छात्र। संवाद 
विज्ञापन
डीएवी काॅलेज कोटखाई में वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
विज्ञापन

कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र परिषद ने वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया। महाविद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इस कार्यक्रम में कॉलेज की सीएससीए के पूर्व प्रधान अशोक चौहान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के साथ उनके सहयोगी जगबीर कंवर और जनभूषण शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सीएससीए प्रधान सचिन लजाईक की ओर से मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई। इसके बाद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक समारोह के दौरान पहाड़ी लोक गायकों परीक्षित कश्यप, नीरज दंता, अभिनव टेंपटा और कोटखाई निवासी कृश मिंगरेटा ने अपने गीतों से समां बांधा। सभागार में उपस्थित सभी लोग धारो पांडो लगाओ, औ कमला, तारा लाडीएओ और ओ नीलमा जैसे पहाड़ी गीतों पर झूम उठे। मुख्य अतिथि अशोक चौहान ने अपने संबोधन में कॉलेज के दिनों की यादें छात्रों के साथ साझा करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सीएससीए प्रधान सचिन लजाईक ने सभी अतिथियों, कलाकारों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पायल राजटा ने किया।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें