अंतररार्ष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेते राधे राधे वेटनरी संस्था
राधे-राधे वेटरनेरी फार्मासिस्ट इंस्टीट्यूट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से राधे-राधे वेटरनेरी फार्मासिस्ट इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्थान के छात्रों के लिए एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। छात्रों ने अपनी कला के माध्यम से जैव विविधता का महत्व बताया और संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ पोस्टर्स का चयन किया गया और विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. निशु चौहान ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा आज के समय में जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की विभिन्न प्रजातियों को बचाना बेहद जरूरी है। एक वेटरनेरी फार्मासिस्ट के रूप में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, क्योंकि प्रकृति और बेजुबान जानवरों का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की निदेशिका सरोज शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और पर्यावरण हित के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ। इस मौके पर आशू, सरोजना, सरिता और बबिता सहित अन्य मौजूद रहे।