फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाषण में रानिका और स्लोगन में हितिशा अव्वल

विज्ञापन
आनी कॉलेज में सडक़ सुरक्षा को लेकर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स
विज्ञापन
आनी कॉलेज में प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में रोड सेफ्टी क्लब ने वर्ष भर में करवाई गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर रहे। रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक प्रोफेसर अशोक भारद्वाज ने कहा कि क्लब ने वर्ष भर स्लोगन, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोतरी, नुक्कड़ नाटक रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। वीरवार को पुरस्कार वितरण के साथ-साथ भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रानिका, द्वितीय अरुण और तृतीय स्थान कशिश ने प्राप्त किया। स्लोगन में प्रथम हितिशा, द्वितीय रानिका और तृतीय शिवानी ने हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में वर्षा शर्मा ने पहला, तनिक ने दूसरा और रानिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. पुष्पा गुलेरिया और प्रो. सीमा ने निभाई। प्राचार्य डॉ. दायक ठाकुर ने अपने भाषण में रोड सेफ्टी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी छात्रों को प्रदान की। इस अवसर पर प्रो. विजय कुमार, प्रो. पंपी, रोड सेफ्टी के उपाध्यक्ष करुणा शर्मा , मनोज, सलीम और तानिका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें