स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले रामपुर कॉलेज के छात्र छात्राएं। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वीरवार को स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। महाविद्यालय और नगर परिषद के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय के तीनों छात्रावास की साफ-सफाई की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि स्वच्छता के लक्ष्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस दौरान सभी इकाई के समन्वयक उपस्थित रहे।