फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली स्कूल में विद्यार्थियों बताए आपदा से बचाव के तरीके

विज्ञापन
नोगली स्कूल में आपदा बचाव के बारे जागरूक करते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रानी रत्ना कुमारी मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में शनिवार को डूअर्स मानवतावादी संगठन ने आपदा से सुरक्षा को लेकर एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। डूअर्स मानवतावादी संगठन ने विद्यार्थियों को आपदा से बचने के उपायों बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को पट्टी बांधना, घायल व्यक्ति की सहायता, बेहोशी की स्थिति में प्राथमिक उपचार और आपातकालीन सहायता का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा ने छात्राओं को आपदा से बचाव के तरीके बताए। संगठन की सहयोगी प्रियंका और श्वेता ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण का अभ्यास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें