फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज में छात्रों को दिया व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञापन
नेरवा कालेज के विशेषज्ञ व्याख्यान कार्यक्रम में उपस्थित छात्र। संवाद
विज्ञापन
नेरवा(रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा के वाणिज्य विभाग और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया। कार्यक्रम में छात्रों को वर्तमान कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत करवाया गया। ग्लोबल एक्सीलेंस, नई दिल्ली के डॉ. शिवप्रसन्ना पटनायक ने विषय विशेषज्ञ के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ विषय से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। डॉ. पटनायक ने अपने अनुभव और विशेषज्ञता के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बलबीर सिंह सागर कलसाइक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे विशेषज्ञ व्याख्यानों को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें