फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंडोल स्कूल में विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडोल में नशा विरोधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए और नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जुब्बल के तहसीलदार करणवीर ठाकुर ने शिरकत की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश बाल्टू ने विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और उसे नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश बाल्टू ने मुख्य अतिथि तथा उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें