फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन स्कूल में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
कुमारसैन स्कूल में विद्या​र्थियों को आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्र​शिक्षण देते ​हुए। सं
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

पीएमश्री जेबीएल राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुमारसैन में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग कुमारसैन की टीम ने विद्यार्थियों को आपदाओं से बचाव, जोखिम कम करने, प्राथमिक उपचार और दुर्घटना के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। अग्निशमन विभाग कुमारसैन की ओर से इंचार्ज तिलक राज शर्मा, फायरमैन हेमंत, होमगार्ड जवान भोले शंकर और सुनील विशेष रूप से उपस्थित रहे। विभागीय टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं के बारे में जानकारी दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थान पर पहुंचने, दूसरों को सतर्क करने और बचाव कार्यों के दौरान अपनाए जाने वाले जरूरी उपायों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों में अफवाहों से बचने, प्रशासन और बचाव दल के निर्देशों का पालन करने बारे प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें