फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चांसू स्कूल में छात्रों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
किन्नौर के चांसू स्कूल में छात्रों को सिखाए आपदा से निपटने के गुर। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
स्कूल के छात्रों को सुरक्षा और कॅरिअर पर मिला विशेष मार्गदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ(किन्नौर)। राजकीय उच्च विद्यालय चांसू में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जेएसडब्ल्यू परियोजना की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्रों को आपदा प्रबंधन की बारीकियां बताईं और आपदा से बचाव के तरीके बताए। साथ ही विद्यार्थियों का कॅरिअर की संभावनाओं के बारे में भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं परियोजना के सेफ्टी हेड नितिन गुप्ता ने छात्रों को पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सचेत किया। उन्होंने मुख्य रूप से विद्यार्थियों को प्राकृतिक आपदाएं भूस्खलन, अचानक आने वाली बाढ़ और बादल फटने जैसी स्थितियों में किए जाने वाले बचाव कार्यों से अवगत करवाया। साथ ही ऐसी स्थिति में कैसे सुरक्षित रहें, इसको लेकर भी जागरूक किया गया। उन्होंने अर्ली वार्निंग सिस्टम तकनीक की मदद से आपदा की पूर्व सूचना प्राप्त करने और उस पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के तरीकों से भी छात्रों को अवगत कराया। विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से बचाव कार्य करने के टिप्स दिए गए। सुरक्षा के साथ-साथ नितिन गुप्ता ने छात्रों के शैक्षणिक भविष्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का युग तकनीक और नवाचार का युग है। छात्र विज्ञान और गणित जैसे विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करें ताकि वे भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकें। सत्र के अंत में छात्रों ने अपनी जिज्ञासाएं सांझा की और विशेषज्ञों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने इस सत्र को बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक बताया। स्कूल प्रबंधन ने इस पहल के लिए परियोजना प्रबंधन का आभार व्यक्त किया, जिससे छात्रों को किताबी ज्ञान से हटकर व्यावहारिक जीवन की महत्वपूर्ण सीख मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें