फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर कॉलेज में 40 विद्यार्थी ले रहे आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय, सरस्वतीनगर में छह दिवसीय युवा आपदा मित्र योजना प्रशिक्षण शिविर आरंभ हो गया है। इसमें 40 छात्र-छात्राएं आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह शिविर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण महाविद्यालय की आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और रोवर्स एंड रेंजर्स इकाई के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य पूनम मेहता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी राहत कार्यों के लिए यह प्रशिक्षण बहुत जरूरी है। ऐसे प्रशिक्षण से युवा स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों की मदद भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें