दलाश।
विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी पढ़ाई में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से श्रीराम सेवा संकल्प फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। वर्ष 2019 में शुरू की गई इस योजना के तहत आठवीं से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड की आनी शाखा के विकास शर्मा ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका को कम करना है। छात्रवृत्ति के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखने और भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने में सहायता मिल सकती है। संवाद