आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में वीरवार को मेरे शहर के 100 रत्न छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार और क्रैक एकेडमी के सहयोग से परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में प्रत्येक विधानसभा से टॉप 25 छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 100 फीसदी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 50 छात्रों को 75 फीसदी और 100 छात्रों को 50 फीसदी छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। इस मौके पर करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।