फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पशु सखियों ने छात्रों और ग्रामीणों को रैबीज के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
सनशाईन पब्लिक स्कूल ब्रौ में विद्यार्थियों को रेबीज बारे किया जागरूक। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। सनशाइन पब्लिक स्कूल ब्रौ में पशुपालन विभाग की पशु सखियों ने रैबीज जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जागरुकता कार्यक्रम में पशु सखी नीलिमा और संगीता ने स्कूल के छात्रों को रैबीज के रोकथाम और बचाव के बारे में जानकारी दी। स्कूल के 78 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। पशु सखी ममता ठाकुर ने ग्राम पंचायत शिंगला में रैबीज जागरुकता कार्यक्रम का संचालन किया। इसमें 17 लोगों को रैबीज की जानकारी दी गई। पशु चिकित्सा अधिकारी एवं वेटरनरी पॉलीक्लीनिक रामपुर डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में 40 प्रतिशत रैबीज संक्रमण के मामले दर्ज किए जाते हैं। विद्यार्थियों और समुदाय के बीच इस तरह के जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करना आवश्यक है। कार्यक्रम उपनिदेशक शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित किया जा रहे हैं। जागरुकता कार्यक्रम में रैबीज की रोकथाम और जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से पशु सखियों विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें