फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दीपिका ठाकुर बनी विधायनी की अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र कार्यकारिणी समिति विधायनी का किया पुनर्गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर के राजनीतिक विज्ञान विभाग ने मंगलवार को छात्र कार्यकारिणी समिति विधायनी का पुनर्गठन किया। इसमें दीपिका ठाकुर को समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इनके अलावा सनी ठाकुर उपाध्यक्ष, अदिति राव महासचिव और भूशांत सह सचिव चुने गए। समिति में छात्र सलाहकार, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रमुख, अकादमिक प्रमुख, अनुशासन प्रमुख, प्रेस प्रमुख, कक्षा प्रमुख और कक्षा सदस्यों का भी चयन किया गया। विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट मोहन सिंह नेगी, प्रो. कमलेश और प्रो. हेमलता ने कहा कि विधायनी भविष्य में विभागीय गतिविधियों का प्रभावी संचालन करते हुए विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल और सहभागिता को प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें