फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कई मासूम जिंदगियां बचाने वाले छात्र आदित्य के मिला सम्मान

विज्ञापन
ठियोग के आदित्य को सम्मानित करते समाजसेवी संस्था की संस्थापक। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
अचानक चल पड़ी थी छात्रों से भरी बस, आदित्य ने ब्रेक लगाकर बचाई थी जान
विज्ञापन

ठियोग(रामपुर बुशहर)। समाजसेवी संस्था की संस्थापक मनीषा चौहान ने साहस और सूझबूझ का परिचय देने वाले छात्र आदित्य को सम्मानित किया है। यह छात्र ट्रिनिटी स्कूल फागू में अध्ययनरत है, जिसने ठियोग के रहीघाट क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से रोक दिया था। रहीघाट में एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर चल पड़ी थी, जिसमें लगभग 20 छात्र सवार थे। इसी दौरान छात्र ने अद्भुत साहस दिखाते हुए समय रहते बस की ब्रेक लगाकर बड़े हादसे को होने से बचाया और कई मासूम जिंदगियों की जान बच गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में छात्र की बहादुरी की सराहना की जा रही है। आदित्य के इस अद्वितीय साहसिक कार्य से प्रभावित होकर समाजसेवी संस्था की संस्थापक मनीषा चौहान ने उसे सम्मानित करने की घोषणा की थी। अपने वादे को निभाते हुए उन्होंने छात्र को लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया, ताकि उसका मनोबल बढ़े और वह आगे भी इसी तरह समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना रहे। मनीषा चौहान ने कहा कि ऐसे साहसी बच्चे समाज की असली पूंजी होते हैं और इन्हें प्रोत्साहन मिलना बेहद जरूरी है। वहीं, स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी छात्र की बहादुरी की खुले दिल से सराहना की और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें