फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में दिन में जल रहीं स्ट्रीट लाइटें

विज्ञापन
रिकांगपिओ में दिनदहाड़े जल रही हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट। संवाद।
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में दिन में भी हाई मास्ट स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं। एक ओर जहां प्रदेश सरकार बिजली बचाने और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं जिला मुख्यालय की सड़कों पर दिनभर जलती ये लाइटें विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ ग्रामीण इलाकों में कई बार कट लगते हैं और दूसरी तरफ मुख्यालय में इस तरह बिजली की बर्बादी हो रही है। कायदे से इन लाइटों में सेंसर या टाइमर लगा होना चाहिए, ताकि सूरज ढलते ही ये चालू हो और सुबह होते ही बंद, लेकिन यहां ऐसा प्रतीत होता है कि या तो सिस्टम खराब है या फिर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाने में कोताही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें