फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में रेहड़ी-फड़ी धारकों को बताए अधिकार

विज्ञापन
नगर परिषद रामपुर सभागार में आयोजित लोक कल्याण मेले में मौजूद रेहड़ी-फड़ी धारक व अन्य। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी विकास आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद रामपुर सभागार में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेहड़ी-फड़ी धारकों को उनके अधिकार बताए। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद क्षेत्र से आए बैंक कर्मचारियों ने परिषद के रेहड़ी-फड़ी धारकों को उनके अधिकारों, व्यापार बारे लोन, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना और डिजिटल भुगतान के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद रामपुर की सामुदायिक प्रबंधक कामिनी गुप्ता और प्रेमा देवी ने भी उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योजना बारे जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें