आनी (कुल्लू)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति और मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में नशे से युवा बचाओ अभियान के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कला जत्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत से पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश दिया। मुख्य अतिथि एसडीएम लक्ष्मण कनेट और विशिष्ट अतिथि बीडीओ आनी विद्या ने कार्यक्रम में शिरकत की। आयोजन समिति के अध्यक्ष पप्पू सत्या, वरिष्ठ सलाहकार चमन चौहान और सदस्य मीनाक्षी, नेहा, सुषमा, लीला शर्मा, सनोहरू देवी, निशा शर्मा और कमली देवी भी उपस्थित रहे। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर, राज्य सदस्य गुलपाल ठाकुर, जिला सदस्य रंजना शर्मा, खंड इकाई निरमंड के अध्यक्ष मान ठाकुर, कोषाध्यक्ष महेश्वर ठाकुर तथा अन्य समिति सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कलाकारों में मान ठाकुर, रित्विक ठाकुर, महेश्वर ठाकुर, मनी राम, आशा राम, शिव राम, चेत राम, अनुराग, हीना, दीया और भीष्मा ने प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित जनसमूह ने कला जत्था की आगामी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 10,400 रुपये से अधिक की सहयोग राशि प्रदान की। अंत में आयोजक समितियों ने विद्यालय प्रबंधन, कलाकारों, अतिथियों और स्थानीय समुदाय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।