आनी कॉलेज में नुक्कड़ नाटक पेश करते छात्र। नशामुक्त समाज का संदेश दिया। स्रोत : कॉलेज प्रबंधन।
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में बुधवार को युवा बचाओ भविष्य बचाओ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज का संदेया दिया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने बताया कि नशा मुक्त हिमाचल मुहिम के तहत यह आयोजन हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति और महाविद्यालय एंटी ड्रग्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इसमें कला जत्था टीम ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करके विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताए। महाविद्यालय एंटी ड्रग्स समिति के संयोजक डॉ. महेश्वर ठाकुर ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के सदस्यों ने भी नशे के खिलाफ छात्रों का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नरेंद्र पॉल ने अपने संबोधन में बताया कि युवा देश का भविष्य है। युवाओं को नशीले पदार्थों से बचाना और नशे के खिलाफ आवाज उठाना अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। इस अवसर पर मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति के महासचिव भीम सिंह ठाकुर, हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर, आयोजक समिति वरिष्ठ सलाहकार डॉ. चमन ठाकुर, कला जत्था टीम प्रभारी गजेंद्र शर्मा, सदस्य गुलपाल ठाकुर, रंजना शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, नेहा और सुषमा सहित कई अन्य मौजूद रहे।