आनी (कुल्लू)। क्षेत्र में इन दिनों घास काटने का कार्य जोरों पर चल रहा है। घास काटने के लिए मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके चलते पेट्रोल की खपत बढ़ गई है। लोग पेट्रोल कैनियों में भरकर घरों तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में पेट्रोल के अनुचित भंडारण से आग लगने का खतरा बना रहता है। व्यापार मंडल आनी के अध्यक्ष विनोद चंदेल ने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल से भरी कैनियों को घरों से दूर सुरक्षित स्थान पर रखें। पेट्रोल को रसोई, चूल्हे और आग के भय से उत्पन्न नुकसान से दूर रखें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सभी लोग सावधानी बरतें।