काजा (लाहौल-स्पीति)।
पशुपालन विभाग काजा ने स्पीति में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष नसबंदी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कुल 250 लावारिस कुत्तों की नसबंदी और एंटी रैबीज टीकाकरण किया गया। कार्यकारी सहायक निदेशक पशु स्वास्थ्य/प्रजनन काजा अनुराधा चौहान ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लावारिस कुत्तों की अनियंत्रित संख्या पर नियंत्रण पाना है। इसका लक्ष्य पशुओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। इस अभियान में पशु चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ पशु चिकित्सा अधिकारी डाकपा तेनजिन, पशु चिकित्सा अधिकारी गुरमेत अंगरूप और पशु चिकित्सा अधिकारी सोनम गयाबो ने भी सहयोग दिया।