फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का 19 अक्तूबर को सराहन में अनावरण : राहुल सोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आधुनिक हिमाचल के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का 19 अक्तूबर को सराहन में अनावरण किया जाएगा। इसे लेकर बुशहर कल्चरल एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन तैयारियों में जुटी हुई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि दिवंगत वीरभद्र सिंह की जन्मभूमि सराहन है। सोनी ने कहा कि 19 अक्तूबर को आयोजित होने वाले प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके सार्वजनिक जीवन एवं हिमाचल के विकास में योगदान को याद करेंगे। प्रतिमा की स्थापना के लिए उपमंडल रामपुर की 54 पंचायतों से मिट्टी पहुंचाई गई है। भीमाकाली मंदिर के समीप विधिवत रूप से प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बीते माह कलश यात्रा का आयोजन किया गया। सोनी ने कहा कि रामपुर के सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की आठ फीट की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें