फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सराहन में आठ जुलाई को लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

विज्ञापन
बुशहर कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष राहुल सोनी प्रेसवार्ता के दौरान। संवाद
विज्ञापन
रामपुर की 54 पंचायतों से प्रतिमा की स्थापना के लिए पहुंचाई जाएगी मिट्टी
विज्ञापन

11 मई से कलश यात्रा होगी शुरू, सराहन पंचायत से होगा शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर आठ जुलाई को सराहन में भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भीमाकाली मंदिर के पास विधिवत रूप से प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा की स्थापना के लिए रामपुर विस की 54 पंचायतों से मिट्टी लाई जाएगी। इसके लिए 11 मई से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसका शुभारंभ सराहन पंचायत से किया जाएगा। बुशहर कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि रामपुर के सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आठ फुट की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसे जयपुर में तांबे से निर्मित किया जा रहा है। मूर्ति पर करीब 15 लाख का खर्चा प्रस्तावित है। सोनी ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र की 54 पंचायतों के आम लोगों की जनभावना को देखते हुए छह बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा सराहन में स्थापित की जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री की जन्म स्थली सराहन ही है। ऐसे में यहां पर मां भीमाकाली के चरणों में उनकी मूर्ति को स्थापित किया जा रहा है, जिसमें रामपुर क्षेत्र के हर व्यक्ति का सहयोग अपेक्षित है। राहुल सोनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की मूर्ति की स्थापना करना किसी भी राजनीतिक मंशा से नहीं किया जा रहा है। इस मूर्ति स्थापना में हर पार्टी विशेष और हर जाति समुदाय के लोगों का सहयोग प्रस्तावित है। सराहन में जगह का चयन कर लिया गया है, जिसका सौंदर्यीकरण का कार्य भीमाकाली मंदिर ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस मूर्ति स्थापना के लिए जो खर्च आएगा, उसे आम लोगों से सहयोग से वहन किया जा रहा है, ताकि रामपुर के हर व्यक्ति विशेष को इस बात का गर्व हो कि जब रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित हुई थी, तो उन्होंने इसके लिए योगदान दिया था। इस अवसर पर दुर्गा सिंह, जय सिंह, पवन दड़ैल, मनीष और आर्य सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
- संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें