फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कबड्डी में उप संच टिकरी के छात्रों ने बाजी मारी, छात्राओं में उप संच अरसू की टीम विजेता रही

विज्ञापन
विज्ञापन
एकल अभियान की संच स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एकल अभियान के आंचल रामपुर के संच अरसू में अभ्योध्य यूथ क्लब ने संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें अरसू संच के 30 स्कूलों के करीब सवा सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बाड़ी धार पंचायत के प्रधान गोविंद ठाकुर पहुंचे। समारोह के दौरान संच अध्यक्ष रामकृष्ण एवं संच प्रशिक्षिक इंदिरा देवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान संच प्रशिक्षिक इंदिरा देवी ने कहा कि पंचमुखी शिक्षा के लिए एकल अभियान दक्षिणी हिमाचल आंचल रामपुर अहम भूमिका निभा रहा है। बच्चों को जहां नैतिक एवं संस्कारों से जोड़ा जा रहा है। वहीं, शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि समाज में बढ़ रहे नशे को रोकने का प्रयास हो सके। इस प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कबड्डी में उप संच टिकरी के छात्रों ने बाजी मारी, जबकि छात्राओं में उप संच अरसू विजेता रही। विजेता टीम में छात्रों में आदित्य, सूरज, विनीत राय, वरुण जीत, अरमान शामिल थे, जबकि छात्रा वर्ग में अर्षिता, समायरा, पारवी की टीम विजेता रहीं। ऊंची कूद में छात्र वर्ग में कशिश, सुकांत, मनीष, आदित्य जबकि छात्राओं में अनुष्का, लक्ष्मी, सानवी और प्राची ने बाजी मारी। इस खेल प्रतियोगिता के दौरान अरसू संच की 20 आचार्यों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें