फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला आरंभ, लोक कलाकारों ने जमाया रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया मेला का शुभारंभ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला रविवार को आरंभ हो गया। मेले के शुभारंभ पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों व लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी शुरू हो गई हैं। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मेले और त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक है। इनके आयोजनों से जहां परस्पर मेल-मिलाप बढ़ता है, वहीं सांस्कृतिक और देव परंपरा के समागम से आस्था और संस्कृति का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि रोहड़ू मेला वाणिज्य व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें पारंपरिक विरासत का समावेश देखने को मिलता है। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा, नगर परिषद अध्यक्ष अशोक चौहान, उपाध्यक्ष सुजय अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस प्रेस सचिव हैप्पी मेहता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें