नवनिर्वाचित प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान संजय नेगी। संवाद
डिडवीं-टिक्कर हमीरपुर में हुए डीपीई संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ की बैठक मुख्याध्यापक स्वरूप राणा, पर्यवेक्षक सुखदेव ठाकुर एडीपीईओ मंडी की अध्यक्षता में डिडवीं-टिक्कर हमीरपुर में हुई। बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी गठित की गई। प्रदेश के 11 जिलों के डीपीई और समस्त पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में रामपुर के डीपीई संजय नेगी को दूसरी बार वरिष्ठ उपाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया। नवनिर्वाचित प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय नेगी ने प्रदेश के समस्त डीपीई का आभार जताया। नेगी ने बताया कि वह डीपीई की सभी मांगों को संघ के साथ मिलकर प्रदेश सरकार के समक्ष मजबूती के साथ उठाएंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेश के समस्त डीपीई से आह्वान किया है कि वे हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ के साथ मजबूती के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मांगों को लेकर मिलेगा।