फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बर्फबारी में पर्याप्त खाद्य पदार्थों का स्टॉक उपलब्ध करवाया जाए

विज्ञापन
किन्नौर में बैठक की अध्यक्षता करते राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने विभाग अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल ने उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने किन्नौर में सर्दी और बर्फबारी के लिए जिला प्रशासन से खाद्य आपूर्ति स्टॉक का विस्तृत ब्योरा लिया और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उचित मूल्यों की दुकानों में गुणवत्तायुक्त सस्ता राशन और पर्याप्त स्टाफ पर चर्चा की। उन्होंने बर्फबारी के दौरान दुर्गम क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि बर्फबारी में पर्याप्त खाद्य पदार्थों का स्टॉक उपलब्ध करवाया जाए। राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से चलाए जा रहे पोषण अभियान की माल ढुलाई का ब्योरा मांगा और आवश्यक निर्देश दिए ताकि धरातल पर इस समावेशी योजना का लाभ निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को मिल सके। डॉ. एसपी कत्याल ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत पात्र लोगों की सूची का निरीक्षण किया और इस योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग के रिकांगपिओ, टापरी और भावानगर के गोदामों का निरीक्षण किया और यहां खाद्यान्न के स्टॉक के सैंपल गुणवत्ता जांच के लिए भेजे ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हो। बैठक का संचालन कल्पा के एसडीएम अमित कल्थाईक ने किया। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला दाखो का औचक निरीक्षण किया और स्कूल प्रबंधन की अनियमितताओं का कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा को इस संदर्भ में कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा की जा सके। इस मौके पर सहायक आयुक्त डॉ. ओम प्रकाश यादव, उपनिदेशक उच्चतर डॉ. कुलदीप सिंह डोगरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण गौतम, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभद्रा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें