फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत परिषद के पेंशनरों को जल्द मिले ओपीएस का लाभ : गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में बैठक कर विद्युत परिषद पेंशनरों ने बनाई रणनीति, मेडिकल और अन्य भत्तों को भी समय पर जारी करे सरकार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल कर प्रदेश के हजारों विद्युत कर्मियों और पेंशनरों को लाभ देने की मांग की है। साथ ही संघ ने कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है। राज्य विद्युत परिषद पेंशनर कल्याण संघ की बैठक सोमवार को अध्यक्ष गोपाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें किन्नौर, आनी, निरमंड, कुमारसैन और रामपुर के पेंशनरों ने भाग लिया। संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों ने खून-पसीने से बिजली बोर्ड को सींचा है, लेकिन प्रदेश में चाहे भाजपा की सरकार हो या कांग्रेस की, दोनों सरकारों की गलत नीतियों के कारण आज बोर्ड की स्थिति बद से बदतर हो गई है। पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। ग्रेच्यूटी और न ही लीव इन कैशमेंट। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन के इस पड़ाव में पेंशन लेने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एरियर के आर्डर भी उम्र और प्रतिशत के हिसाब से किए। मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा, यहां तक की कैंसर के मरीजों के भी बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से विद्युत पेंशनरों की लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर राकेश शर्मा, मोलक राज चौहान, वीरभद्र सिंह, मंजू गुप्ता, राधा देवी, श्याम देवी, चैन राम, मोहन और लायक राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें