फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के समय केंद्र ने नहीं की सहायता : प्रतिभा सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। लोकसभा चुनाव प्रचार के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह युवा नेता और जमीनी स्तर से जुड़े हुए हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत िफल्म इंडस्ट्री से हाल ही में हिमाचल आई है। वीरवार देर रात पंद्रह-बीस क्षेत्र से लौटते वक्त ज्यूरी में भी पब्लिक मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि मोदी तानाशाह की तरह सरकार चला रहे हैं। उनको सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस को वोट करें ताकि केंद्र में सत्ता परिवर्तन हो। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने प्रदेश में आपदा के समय प्रदेश की कोई सहायता नहीं की। इस दौरान सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नंद लाल, बीडीसी अध्यक्ष आशीष कायथ, महिला कांग्रेस प्रभारी राज कांता, ज्यूरी पंचायत उप प्रधान अरूण शर्मा, दोफदा जोन प्रभारी प्यारे लाल किड्डा, इंटक उपाध्यक्ष बिहारी सेवगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें