स्टेट बैंक शाखा कुंगश एक विशेष योजना के तहत जमा दो स्कूल कुंगश क दो लाख का चेक देते हुए। संवाद
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के अंतर्गत जमा दो स्कूल कुंगश के लिए स्टेट बैंक की शाखा कुंगश ने दो लाख का नकद चेक प्रदान किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार ने बताया कि दो लाख का चेक पाठशाला के लिए स्टेट बैंक कुंगश के शाखा प्रबंधक संदीप लाखलान के सौजन्य से सामाजिक उतरदायित्व निर्वहन योजना के तहत प्रदान किया गया है। स्कूल के पारितोषिक वितरण समारोह में बैंक के शाखा प्रबंधक बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने स्कूल में इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि स्कूल में छात्राओं के लिए एक विशेष योजना के तहत शौचालय के मरम्मत कार्य के लिए बैंक की ओर से अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। शाखा प्रबंधक की स्कूल के लिए की गई घोषणा अब पूरी हो चुकी है। इसके लिए पाठशाला के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार सहित स्कूल के समस्त स्टाफ और एसएमसी ने बैंक शाखा प्रबंधक एवं उनके समस्त स्टाफ कर्मियों का आभार व्यक्त किया है।
स्टेट बैंक शाखा कुंगश एक विशेष योजना के तहत जमा दो स्कूल कुंगश क दो लाख का चेक देते हुए। संवाद