सनाथली-हलोग सड़क निर्माण को लेकर रचोली पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अ
- फोटो : credit
सनाथली-हलोग सड़क को लेकर अधीक्षण अभियंता प्रदीप ठाकुर से मिला प्रतिनिधिमंडल
सड़क सुविधा न होने से विद्यार्थी, ग्रामीण और किसान-बागवान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के साथ सटी रचोली पंचायत के सनाथली गांव में सड़क सुविधा न होने से विद्यार्थी, ग्रामीण और किसान-बागवान परेशान हैं। शुक्रवार को सनाथली-हलोग सड़क निर्माण में आ रही एफसीए से संबंधित आपत्तियों को लेकर बीडीसी सदस्य ईशा चौहान की अध्यक्षता में पंचायत का प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रदीप ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क निर्माण में आ रही अड़चनों और आपत्तियों पर चर्चा कर जल्द समाधान करने की मांग उठाई है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सड़क क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और इसके निर्माण में एफसीए से जुड़ी आपत्तियों के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का शीघ्र निपटारा कर सड़क निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने की मांग उठाई है। अधीक्षण अभियंता ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि एफसीए से संबंधित आपत्तियों का समाधान करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर मामले को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। वहीं, प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि निर्धारित समय में आपत्तियों का समाधान होने से सड़क के निर्माण कार्य में तेजी आएगी और स्थानीय लोगों को जल्द ही सड़क सुविधा मिलेगी। इस मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष किरण, उपप्रधान रचोली पंचायत ज्योति लाल, राजीव हुड्डन कौल राम, भाजपा मंडल रामपुर के महामंत्री दिनेश खमराल और मीडिया प्रभारी तिलक राज सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।