स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के समापन समारोह में मौजूद झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और अन्य। स्
रामपुर बुशहर।
नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान परियोजना के विभिन्न स्थलों और आसपास के गांवों में स्वच्छता एवं जन जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की गईं। समापन समारोह में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना करते हुए अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले कर्मचारियों और प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने स्वच्छता अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा और समर्पण का परिचय देने वाले संविदा कर्मियों को सम्मानित किया। राजीव कपूर ने एनजेएचपीएस के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।