फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी का समय पर इलाज करवाएं तो पाया जा सकता छुटकारा : डॉ. गुलशन

विज्ञापन
एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर शालाबाग सराहन में टीबी, कैंसर रोग और रोकथाम बारे किया जागरूक। स्रोत : बल
विज्ञापन
एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर शालाबाग सराहन में जवानों को टीबी, कैंसर रोग पर किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सराहन में डॉ. गुलशन कुमार की अध्यक्षता में टीबी और कैंसर रोग पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रेनिंग सेंटर के डिप्टी कमांडेंट जगदीश भट्ट और सहायक कमांडेंट राजकुमार ठाकुर समेत कुल 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. गुलशन कुमार ने टीबी और कैंसर रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऐसी कोई भी बीमारी नहीं है, जिसका समय रहते उपचार न किया जा सके। यदि किसी भी बीमारी का समय पर परीक्षण और इलाज कराया जाए, तो उससे पूरी तरह छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को यह संदेश दिया कि किसी भी छोटी या बड़ी बीमारी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि शरीर में किसी प्रकार की समस्या या बीमारी के लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत जिला अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और डिस्पेंसरी में जाकर जांच और उपचार करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि टीबी एवं कैंसर से संबंधित कई जांचें और उपचार सरकारी अस्पतालों में निशुल्क उपलब्ध हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य जवानों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना, टीबी और कैंसर जैसी बीमारियों के प्रति सही जानकारी प्रदान करना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें