फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्रदेश भूतपूर्व अर्धसैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बने एसएस हार्टा

विज्ञापन
प्रदेश भूतपूर्व अर्धसैनिक कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी सामुहिक चित्र में । संवाद
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष पीएस पापटा की अध्यक्षता में हुआ नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

ठियोग( रामपुर बुशहर)। प्रदेश भूतपूर्व अर्धसैनिक कल्याण समिति ने सोमवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें सेवानिवृत्त महानिरीक्षक आइटीबीपी एसएस हार्टा को अध्यक्ष और बीएसएफ के उप महानिरीक्षक हेमंत धीमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। समिति के उपाध्यक्ष कली राम चंदेल ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन पूर्व अध्यक्ष पीएस पापटा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हुआ। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी में सहायक सेनानी ज्ञान चंद ठाकुर को महासचिव, उपसेनानी ठाकुर दास देशटा को विशेष सचिव, अरुनेश शर्मा सहायक सचिव, सहायक सेनानी आरएस चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महानिरीक्षक किरपा राम नेगी को चीफ पैटर्न, महानिरीक्षक बीएसएफ केएस बन्याल, कली राम चंदेल को उपाध्यक्ष, पीपी पापटा, डीएस नेगी, डीडी शर्मा, चंदू लाल, हरी चंद, आरसी शर्मा और जय सिंह को सलाहकार चुना गया। सदस्य के रूप में तारा सिंह, श्याम लाल ठाकुर, पूर्ण सिंह नेगी, दुर्गा सिंह ठाकुर, प्रीतम सिंह, विनय शर्मा, कुलदीप ठाकुर, जगत राम, साध राम और अमर सिंह को चुना गया, जबकि मीडिया प्रभारी का कार्यभार विजय ठाकुर और रविंद्र ठाकुर को सहप्रभारी चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें