फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्प्रिंगडेल स्कूल में रही दशहरा पर्व की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल में विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक लघु नाटक प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। बच्चों ने रामलीला के पात्रों की वेशभूषा में सजधज कर प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण की वेशभूषा में बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। स्कूल परिसर में भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध लीला का मंचन भी किया गया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की पराजय का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनीषा आनंद ने बच्चों को रामचंद्र की कहानी सुनाकर सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें