फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राप रौबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंची हिमाचल की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा। महाराष्ट्र के शिरडी में चल रही तीन दिवसीय दसवीं राष्ट्रीय ड्राप रौबाल सब जूनियर और आठवीं फेडरेशन कप मुकाबले में तीसरे व अंतिम दिन की शुरुआत हिमाचल ने जीत के साथ की। शनिवार शाम व रविवार सुबह हुए मुकाबले में महिलाओं एवं पुरुषों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। महिला सब जूनियर वर्ग के डबल इवेंट में टीम ने बिहार को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया अब उनका अगला मुकाबला महाराष्ट्र से होगा। महिला सब जूनियर वर्ग में दिल्ली व चंडीगढ़ को हराकर हिमाचल की टीम ने फाइनल में प्रवेश किया है। उनका फाइनल मुकाबला हरियाणा से होगा। पुरुष सब जूनियर में चंडीगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। यूथ सुपर इवेंट में छत्तीसगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, उनका अगला मुकाबला हरियाणा से होगा। यूथ ट्रिपल जूनियर वर्ग में हिमाचल की टीम ने छत्तीसगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। अब अगला मुकाबला मध्य भारत से होगा। हिमाचल के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए संघ के सचिव गोविंद सिंह चाइक ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें