संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। खेल मैदान आनी में आयोजित सोमवार को रॉयल क्रिकेट कप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पहला मैच लाडला ब्वॉयज करशई गाड और सराजी ब्वॉयज चवाई टीम के बीच खेला गया। इसमें पहले खेलते हुए लाडला ब्वॉयज ने 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 110 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराजी ब्वॉयज चवाई की टीम 98 रन पर ही ढेर हो गई।
इसमें मैन ऑफ दी मैच क खिताब गोपाल को दिया गया। इससे पूर्व यूथ क्लब आनी अध्यक्ष संदीप ठाकुर, सचिव विकास गर्ग, धर्मपाल, सहसचिव, रूपेंद्र ठाकुर और मीडिया प्रभारी संतोष कुमार सहित अन्य सदस्यों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। क्लब के प्रधान संदीप ठाकुर ने कहा कि रॉयल क्रिकेट क्लब द्वारा हर साल आनी खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करता आया है।