फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त एकल शास्त्रीय एवं अर्धशास्त्रीय प्रस्तुतियों और नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक स्वास्थ्य के विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें