फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 1,500 मीटर दौड़ में आलोक, 400 मीटर दौड़ में रोहित अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में आयोजित वार्षिक खेलकूद स्पर्धा में रोहित और रीतिका नेगी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। स्पर्धा में कॉलेज के 500 खिलाड़ियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। शुक्रवार को आयोजित स्पर्धा में कॉलेज प्राचार्य प्रो. पीसीआर नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के सचिव प्रो. तेनजिन नेगी विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा और सहायक सचिव युगराज ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके बाद एनसीसी इकाई, जनजातीय कन्या छात्रावास, आंबेडकर छात्रावास, बद्री छात्रावास, जनजातीय छात्र छात्रावास और शारीरिक शिक्षा विभाग ने मार्चपास्ट किया। इसके बाद मशाल जलाकर स्पर्धा को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान 1500, 800, 400, 200, 100 मीटर दौड, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। छात्र वर्ग की 1,500 मीटर दौड़ में आलोक ने पहला, करण ने दूसरा और विवेक तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान अनिता गौतम, शबनम ने दूसरा और ईशा ने तीसरा, 400 मीटर दौड़ में रोहित ने पहला, धीरज ने दूसरा और आलोक ने तीसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ रीतिका ने पहला, अनिता ने दूसरा और सुजाता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

छात्र वर्ग की लंबीकूद प्रतियोगिता में साहिल ने पहला, ऋतिक ने दूसरा और संजय ने तीसरा, छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान रीतिका नेगी, सोनल ने दूसरा और खुशी ने तीसरा, ऊंचीकूद में राहुल ने पहला, साहिल ने दूसरा और आलोक ने तीसरे स्थान पर रहे। शॉटपुट में रीतिका नेगी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं ईशा ठाकुर ने दूसरा और मीनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में सौरव ठाकुर ने पहला, संजय ने दूसरा और अभय ने तीसरा स्थान हासिल किया। मार्चपास्ट में प्रथम स्थान जनजातीय कन्या छात्रावास, दूसरा स्थान आंबेडकर कन्या छात्रावास और तीसरा जनजातीय छात्र छात्रावास के नाम रहा। इस मौके पर डॉ. राजन नेगी, प्रो. टीडी वर्मा, डॉ. जितेंद्र साहनी, डॉ. सतपाल खूंद, डॉ. प्रताप नेगी, डॉ. शिवाली, नोरबू नेगी और युगराज नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें